वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 3.6 फीसदी बढ़कर 2265 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 2186.4 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 3.6 फीसदी बढ़कर 2265 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 2186.4 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईटीसी की आय 7.1 फीसदी घटकर 8588 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईटीसी की आय 9248.3 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईटीसी का एबिटडा 3278 करोड़ रुपये से बढ़कर 3386 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में आईटीसी का एबिटडा मार्जिन 35.4 फीसदी से बढ़कर 39.4 फीसदी रहा है।
सालाना आधार पर पहली तिमाही में आईटीसी के सिगरेट कारोबार की आय 4201 करोड़ रुपये से बढ़कर 4150 करोड़ रुपये हो गई है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में आईटीसी के सिगरेट कारोबार का एबिट 2722 करोड़ रुपये से बढ़कर 2781 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में आईटीसी के सिगरेट कारोबार का एबिट मार्जिन 64.8 फीसदी से बढ़कर 67 फीसदी रहा।
सालाना आधार पर पहली तिमाही में आईटीसी के एग्री कारोबार की आय 3296 करोड़ रुपये से घटकर 2325 करोड़ रुपये हो गई है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में आईटीसी के एग्री कारोबार का एबिट 202.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 234 करोड़ रुपये रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।