आईडीएफसीः मुनाफा 48% बढ़ा, आय 16.7% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 48 फीसदी बढ़कर 382 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Apr 30, 2015 पर 5:12 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 48 फीसदी बढ़कर 382 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 258 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी की आय 16.7 फीसदी बढ़कर 2569 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आईडीएफसी की आय 2202 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आईडीएफसी का ग्रॉस एनपीए 0.68 फीसदी से घटकर 0.65 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में आईडीएफसी का नेट एनपीए 0.47 फीसदी से घटकर 0.22 फीसदी रहा।

    रुपये में आईडीएफसी का ग्रॉस एनपीए 368.6 करोड़ रुपये से घटकर 357.6 करोड़ रुपये रहा। रुपये में आईडीएफसी का नेट एनपीए 252 करोड़ रुपये से घटकर 119.6 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में आईडीएफसी की प्रोविजनिंग 153.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 375.1 करोड़ रुपये रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।