वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक का मुनाफा करीब 1 फीसदी बढ़कर 119.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक का मुनाफा 118.5 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक का मुनाफा करीब 1 फीसदी बढ़कर 119.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक का मुनाफा 118.5 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक की ब्याज आय 14.7 फीसदी बढ़कर 1,612 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक की ब्याज आय 1,406 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आईडीबीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.64 फीसदी से बढ़कर 6.92 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक का नेट एनपीए 3.18 फीसदी से घटकर 3.16 फीसदी रहा है।
तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक की प्रोविजनिंग 879 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,289 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में आईडीबीआई बैंक की प्रोविजनिंग 990.5 करोड़ रुपये रही थी।
रुपये में आईडीबीआई बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में ग्रॉस एनपीए 14,112 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,758 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर रुपये में आईडीबीआई बैंक का नेट एनपीए 6,496.2 करोड़ रुपये से घटकर 6,477 करोड़ रुपये रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।