सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने करीब 2.5 लाख अकाउंट सस्पेंड कर दिए हैं। ट्विटर के मुताबिक इन अकाउंट्स के जरिए आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि ज्यादातर अकाउंट आईएस यानि इस्लामिक स्टेट के समर्थकों के थे। ये पहली बार नहीं है जब ट्विटर ने ऐसा कदम उठाया है। इससे पहले फरवरी में भी ट्विटर ने 1 लाख से ज्यादा ऐसे अकाउंट्स को बंद करने की जानकारी दी थी। पिछले कुछ सालों में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल किया गया है।
