आरकॉम की वन इंडिया, वन रेट स्कीम

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने सरकार की वन इंडिया वन रेट की योजना साकार कर दी है।

अपडेटेड Jun 09, 2014 पर 3:54 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    रिलायंस कम्युनिकेशंस ने सरकार की वन इंडिया वन रेट की योजना साकार कर दी है। रिलायंस कम्युनिकेशंस एक ऐसी स्कीम लेकर आया है जिसमें लोकल और एसटीडी के लिए एक ही दर होगी और रोमिंग पर कॉल दरें बढ़ेंगी नहीं। इतना ही नहीं रोमिंग के दौरान इनकमिंग कॉल का चार्ज भी नहीं लगेगा।

    पोस्ट पेड ग्राहकों के लिए ये स्कीम दो तरह के रेंटल पर है। 599 रुपये के रेंटल पर 1200 मिनट फ्री मिलेंगे। इसके साथ 2जीबी डेटा और 100 एसएमएस भी मुफ्त में किए जा सकेंगे। 1200 मिनट से ज्यादा कॉल करने पर 30 पैसे का रेट लिया जाएगा। 350 रुपये के रेंटल प्लान में 700 मिनट, 1जीबी डेटा और 100 एसएमएस फ्री होंगे। फ्री कॉल खत्म होने पर 40 पैसे का रेट लिया जाएगा। प्री पेड ग्राहक भी 45 रुपये खर्च करके लोकल, एसटीडी और रोमिंग के लिए 40 पैसे का रेट कर सकेंगे।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।