टेलीकॉम सेक्टर में ट्रिपल मेगा मर्जर होने की तैयारी है। एमटीएस के साथ मर्जर की बात शुरू करने के बाद रिलायंस कम्युनिकेशन ने एयरसेल के साथ भी वायरलेस कारोबार के मर्जर के लिए बातचीत शुरू कर दी है।
टेलीकॉम सेक्टर में ट्रिपल मेगा मर्जर होने की तैयारी है। एमटीएस के साथ मर्जर की बात शुरू करने के बाद रिलायंस कम्युनिकेशन ने एयरसेल के साथ भी वायरलेस कारोबार के मर्जर के लिए बातचीत शुरू कर दी है।
इसके लिए रिलायंस कम्युनिकेशन ने एयरसेल के साथ 90 दिनों के लिए एक्सक्लूसिव बातचीत का करार किया है। इसका मतलब ये है कि इस दौरान एयरसेल किसी और कंपनी से मर्जर की बात नहीं करेगी।
इस डील में रिलायंस कम्युनिकेशन का वायरलेस बिजनेस तो शामिल होगा लेकिन टावर और आप्टिकल फाइबर इंफ्रस्ट्रक्चर बिजनेस शामिल नहीं होगा। इसके लिए आर-कॉम अपने वायरलेस कारोबार को अलग कंपनी में डीमर्ज करेगी।
अगर आर-कॉम, एमटीएस और एयरसेल का तिहरा मर्जर हो जाता है तो नई कंपनी के पास करीब 15 करोड़ ग्राहक होंगे और अभी नंबर 3 कंपनी आइडिया के लिए बड़ी चुनौती पेश करेगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।