आवाज़ अनुमानः आईटीसी का मुनाफा 12.5% बढ़ेगा

आज बाजारों को दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के नतीजों का इंतजार रहेगा।

अपडेटेड Jan 21, 2015 पर 9:10 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजारों को दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के नतीजों का इंतजार रहेगा। आवाज़ अनुमान के मुताबिक तीसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 12.5 फीसदी और बिक्री 13.2 फीसदी बढ़ेगा।

    सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 12.5 फीसदी बढ़कर 2683 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 2385.3 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आईटीसी की बिक्री 13.2 फीसदी बढ़कर 9765 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में आईटीसी की बिक्री 8623.1 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईटीसी का एबिटडा 3180.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 3692 करोड़ रुपये रह सकता है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में आईटीसी का एबिटडा मार्जिन 36.88 फीसदी से बढ़कर 37.8 फीसदी रह सकता है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।