Get App

आवाज़ अनुमानः आज आएंगे दिग्गजों के नतीजे

बाजार को आज कोल इंडिया, बीएचईएल, हिंडाल्को और सिप्ला के नतीजों का इंतजार रहेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2015 पर 8:39 AM
आवाज़ अनुमानः आज आएंगे दिग्गजों के नतीजे

आज 4 निफ्टी कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होंगे। बाजार को आज कोल इंडिया, बीएचईएल, हिंडाल्को और सिप्ला के नतीजों का इंतजार रहेगा।

सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 7.4 फीसदी घटकर 3606 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 3894 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में कोल इंडिया की आय 5.1 फीसदी बढ़कर 17795 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में कोल इंडिया की आय 16928.1 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा 4103.7 करोड़ रुपये से घटकर 3896 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा मार्जिन 24.24 फीसदी से घटकर 21.89 फीसदी रह सकता है।

हिंडाल्को

सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 37.5 फीसदी बढ़कर 459 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 334 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें