आवाज़ अनुमानः आज के नतीजे

आज बाजार की नजर केर्न इंडिया और यस बैंक के पहली तिमाही नतीजों पर रहने वाली है।

अपडेटेड Jul 23, 2014 पर 9:08 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजार की नजर केर्न इंडिया और यस बैंक के पहली तिमाही नतीजों पर रहने वाली है। आवाज़ के अनुमान के मुताबिक पहली तिमाही में केर्न इंडिया के मुनाफे और बिक्री में गिरावट आएगी। वहीं यस बैंक के मुनाफे और ब्याज आय में बढ़त देखने को मिलेगी।

    सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 16.4 फीसदी घटकर 2,539 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 3,035.4 करोड़ रुपये रहा था।

    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की अप्रैल-जून तिमाही में केर्न इंडिया की बिक्री 13.4 फीसदी घटकर 4,373 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की जनवरी-मार्च तिमाही में केर्न इंडिया की बिक्री 5,048.9 करोड़ रुपये रही थी।

    सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 17 फीसदी बढ़कर 468 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 400 करोड़ रुपये रहा था।

    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की अप्रैल-जून तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 19 फीसदी बढ़कर 784 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की अप्रैल-जून तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 660 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।