आवाज़ अनुमानः आज के नतीजे

आज बाजार की नजर पंजाब नेशनल बैंक और अशोक लेलैंड के नतीजों पर रहने वाली है।

अपडेटेड Jul 25, 2014 पर 7:06 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजार की नजर पंजाब नेशनल बैंक और अशोक लेलैंड के नतीजों पर रहने वाली है।

    सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का मुनाफा 10 फीसदी घटकर 1,148 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में पीएनबी का मुनाफा 1,275 करोड़ रुपये रहा था।

    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 8.3 फीसदी बढ़कर 4,230 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 3,907 करोड़ रुपये रही थी।

    वहीं सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अशोक लेलैंड को 80 करोड़ रुपये का घाटा हो सकता है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में अशोक लेलैंड को 141.75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 3 फीसदी बढ़कर 2,438 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 2,363.8 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।