आज बाजार की नजर जेएसपीएल, अपोलो टायर्स और अदानी पावर के तिमाही नतीजों पर रहने वाली है। आवाज़ अनुमान के मुताबिक जेएसपीएल का मुनाफा घटेगा, जबकि अपोलो टायर्स का मुनाफा बढ़ेगा।

आज बाजार की नजर जेएसपीएल, अपोलो टायर्स और अदानी पावर के तिमाही नतीजों पर रहने वाली है। आवाज़ अनुमान के मुताबिक जेएसपीएल का मुनाफा घटेगा, जबकि अपोलो टायर्स का मुनाफा बढ़ेगा।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेएसपीएल का मुनाफा 17 फीसदी घटकर 410 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में जेएसपीएल का मुनाफा 494.3 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेएसपीएल की आय 11 फीसदी बढ़कर 5042 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में जेएसपीएल की आय 4540.3 करोड़ रुपये रही थी।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 45 फीसदी बढ़कर 241 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 166 करोड़ रुपये रहा था।
वहीं आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 7 फीसदी बढ़कर 3410 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 3189.9 करोड़ रुपये रही थी।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अदानी पावर को 421 करोड़ रुपये का घाटा हो सकता है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में अदानी पावर को 1198.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
वहीं आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में अदानी पावर की आय 82 फीसदी बढ़कर 4616 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में अदानी पावर की आय 2536.7 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।