आवाज़ अनुमानः कैसे रहेंगे एलएंडटी के नतीजे

आवाज़ अनुमान के मुताबिक एलएंडटी के आय में 10.3 फीसदी की बढ़त दिखेगी, लेकिन मार्जिन पर दबाव की आशंका है।

अपडेटेड Feb 09, 2015 पर 8:47 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज दिग्गज कैपिटल गुड्स कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के तीसरी तिमाही के नतीजे आएंगे। सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक तीसरी तिमाही में एलएंडटी के आय में 10.3 फीसदी की बढ़त दिखेगी, लेकिन मार्जिन पर दबाव बने रहने की आशंका है।

    सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी का स्टैंडअलोन मुनाफा 1.8 फीसदी बढ़कर 1263 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी का मुनाफा 1241 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी की स्टैंडअलोन आय 10.3 फीसदी बढ़कर 15870 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी की आय 14387.5 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलएंडटी का स्टैंडअलोन एबिटडा 1674.8 करोड़ रुपये बढ़कर 1723 करोड़ रुपये रह सकता है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एलएंडटी का स्टैंडअलोन एबिटडा मार्जिन 11.6 फीसदी से घटकर 10.9 फीसदी रह सकता है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।