Get App

आवाज़ अनुमानः कैसे रहेंगे बीपीसीएल के नतीजे

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक पहली तिमाही में कंपनी की आय 14 फीसदी बढ़ने की संभावना है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2016 पर 5:06 PM
आवाज़ अनुमानः कैसे रहेंगे बीपीसीएल के नतीजे

बीपीसीएल के नतीजे 31 अगस्त को आने वाले हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक पहली तिमाही में कंपनी की आय 14 फीसदी बढ़कर 44,197 करोड़ रुपये रहने की संभावना है। जबकि एबिटडा 3 फीसदी बढ़कर 3,593 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

कंपनी का मुनाफा 12 फीसदी गिरकर 2,251 करोड़ रुपये रहने के आसार हैं। कंपनी का मार्जिन 7.9 फीसदी के मुकाबले 7.2 फीसदी रह सकता है। हालांकि, इंवेंट्री गेन से नतीजों में उलटफेर देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें