इंडसइंड बैंक मुनाफे में 29.9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 29.9 फीसदी बढ़कर 581 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 12, 2016 पर 2:12 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 29.9 फीसदी बढ़कर 581 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 447.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 36.2 फीसदी बढ़कर 1173.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 861.4 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडसइंड बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.77 फीसदी से बढ़कर 0.82 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट एनपीए 0.31 फीसदी से बढ़कर 0.33 फीसदी रहा है।

    रुपये में इंडसइंड बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 602 रुपये से बढ़कर 681.1 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट एनपीए 240.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 273.3 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडसइंड बैंक की प्रोविजनिंग 158 करोड़ रुपये से बढ़कर 177 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 98 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की अन्य आय 649 करोड़ रुपये से बढ़कर 839 करोड़ रुपये रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।