इंडियन ओवरसीज बैंक को 245.5 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक को 245.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

अपडेटेड Oct 30, 2014 पर 2:35 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक को 245.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक को 132.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्याज आय 7.4 फीसदी घटकर 1344.5 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्याज आय 1452 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.84 फीसदी से बढ़कर 7.35 फीसदी रहा। वहीं जुलाई-सितंबर तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का नेट एनपीए 3.85 फीसदी से बढ़कर 5.17 फीसदी रहा।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक ने 299 करोड़ रुपये के मुकाबले 892.4 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 2.24 फीसदी से घटकर 2.07 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।