इंडियन बैंकः मुनाफा 3.9% बढ़ा, ब्याज आय 4.5% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 3.9 फीसदी बढ़कर 215 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 23, 2015 पर 12:54 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 3.9 फीसदी बढ़कर 215 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 207.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडियन बैंक की ब्याज आय 4.5 फीसदी बढ़कर 1120.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इंडियन बैंक की ब्याज आय 1072 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इंडियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 4.4 फीसदी से बढ़कर 4.65 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इंडियन बैंक का नेट एनपीए 2.5 फीसदी से बढ़कर 2.62 फीसदी रहा।

    रुपये में एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इंडियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 5670.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 5815 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर नेट एनपीए 3147 करोड़ रुपये से बढ़कर 3193.3 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इंडियन बैंक की प्रोविजनिंग 562.6 करोड़ रुपये से घटकर 408 करोड़ रुपये रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।