इंडिया सीमेंटः मुनाफा 5.5 गुना बढ़ा, आय 4.7% घटी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडिया सीमेंट का मुनाफा 5.5 गुना बढ़कर 41 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 02, 2015 पर 1:48 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडिया सीमेंट का मुनाफा 5.5 गुना बढ़कर 41 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडिया सीमेंट का मुनाफा 7.5 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडिया सीमेंट की आय 4.7 फीसदी घटकर 1,082 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडिया सीमेंट की आय 1,136 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंडिया सीमेंट का एबिटडा 183 करोड़ रुपये से बढ़कर 232 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में इंडिया सीमेंट का एबिटडा मार्जिन 16.1 फीसदी से बढ़कर 21.4 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।