इंफोसिस का डेमलर एजी के साथ करार

इंफोसिस ने जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी डेमलर एजी के साथ करार किया है।

अपडेटेड Jul 23, 2014 पर 9:56 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    विशाल सिक्का की अगुवाई में एक बार फिर अपना सिक्का चलाने की कोशिश में जुटीइंफोसिस को एक बड़ी डील हाथ लगी है। भारत की इस दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी डेमलर एजी के साथ करार किया है। इस करार के तहत इंफोसिस डेमलर के डाटा सेंटर ऑपरेशंस का काम संभालेगी। यही नहीं इंफोसिस डेमलर को ई-कोलैबोरेशन और मिडलवेयर सेवाएं भी देगी।

    इंफोसिस डेटा सेंटर के ऑपरेशन में सिक्योर क्लाउड टेक्नोलॉजी का इस्तामाल करेगी। आपको बता दें कि इंफोसिस के नए सीईओ विशाल सिक्का ने क्लाउंड कंप्यूटिंग के क्षेत्र में काफी नाम कमाया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।