इंफोसिस ने खरीदी अमेरिका की कंपनी

विशाल सिक्का ने इंफोसिस की कमान संभालने के बाद पहली बड़ी खरीद की है।

अपडेटेड Feb 17, 2015 पर 10:50 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    विशाल सिक्का ने इंफोसिस की कमान संभालने के बाद पहली बड़ी खरीद की है। इंफोसिस ने अमेरिका की कंपनी पनाया को खरीद लिया है। ये डील 20 करोड़ डॉलर यानि करीब 1250 करोड़ रुपये में हुई है। पूरा सौदा कैश में हुआ है।

    इंफोसिस के लिए पनाया डील अब तक की दूसरी सबसे बड़ी डील है। इसके पहले कंपनी ने 34.5 करोड़ डॉलर में लोडस्टोन को खरीदा था। पनाया अमेरिका की ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी कंपनी है और ये अमेरिका के साथ-साथ यूरोप में भी मौजूद है।

    इंफोसिस के प्रोडक्ट्स को पनाया की टेक्नोलॉजी का फायदा मिलेगा। साथ ही 62 देशों में 1220 क्लाइंट्स भी मिलेंगे। पनाया के पास कोका-कोला, यूनिलीवर, मर्सिडीज-बेंज, एवरेडी, वॉल्वो, डॉल्बी और बॉश जैसे क्लाइंट हैं। इंफोसिस का कहना है कि पनाया की खरीद हमारी रिन्यू और न्यू स्ट्रैटेजी को दर्शाती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।