वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक का मुनाफा 25.2 फीसदी बढ़कर 177.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक का मुनाफा 141.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक का मुनाफा 25.2 फीसदी बढ़कर 177.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक का मुनाफा 141.4 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक की ब्याज आय 7.8 फीसदी बढ़कर 1,621.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक की ब्याज आय 1,504.2 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इलाहाबाद बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.29 फीसदी से घटकर 5.26 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक का नेट एनपीए 3.67 फीसदी से घटकर 3.61 फीसदी रहा है।
तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक की प्रोविजनिंग 854.8 करोड़ रुपये से घटकर 703.1 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में इलाहाबाद बैंक की प्रोविजनिंग 730 करोड़ रुपये रही थी।
रुपये में इलाहाबाद बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 7,987 करोड़ रुपये से घटकर 7,986 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक का नेट एनपीए 5,420 करोड़ रुपये से घटकर 5,360 करोड़ रुपये रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।