वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 18.7 फीसदी बढ़कर 1978 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1667 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 18.7 फीसदी बढ़कर 1978 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1667 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 22.5 फीसदी बढ़कर 4057 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 3310.5 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एक्सिस बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.34 फीसदी से बढ़कर 1.38 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर पहली तिमाही एक्सिस बैंक का नेट एनपीए 0.44 फीसदी से बढ़कर 0.48 फीसदी रहा।
रुपये में एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एक्सिस बैंक का ग्रॉस एनपीए 4110 करोड़ रुपये से बढ़कर 4251 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एक्सिस बैंक का नेट एनपीए 1317 करोड़ रुपये से बढ़कर 1461 करोड़ रुपये रहा।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एक्सिस बैंक की प्रोविजनिंग 710 करोड़ रुपये से बढ़कर 1122 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 386.6 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एक्सिस बैंक की अन्य आय 1691 करोड़ रुपये से बढ़कर 2298 करोड़ रुपये रही। अन्य आय में सिक्योरिटीज और कमीशन से होने वाली आय को भी शामिल किया गया है।
तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एक्सिस बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.81 फीसदी पर बरकरार रहा है, लेकिन पिछले साल की समान तिमाही में नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.88 फीसदी रहा था। पहली तिमाही में एक्सिस बैंक के एनपीए में 1185.5 करोड़ रुपये के नए कर्ज जुड़ गए हैं, जबकि पिछली तिमाही में एनपीए में 610 करोड़ रुपये के नए कर्ज जुड़े थे।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एक्सिस बैंक के कर्ज की रीस्ट्रक्चरिंग 1540 करोड़ रुपये से घटकर 740 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एक्सिस बैंक का अपग्रेड और रिकवरी 188 करोड़ रुपये से घटकर 120 करोड़ रुपये रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।