Get App

एक्सिस बैंक के मुनाफे में 18.3% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 18.3 फीसदी बढ़कर 1611 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2014 पर 4:04 PM
एक्सिस बैंक के मुनाफे में 18.3% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 18.3 फीसदी बढ़कर 1611 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1362 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 20 फीसदी बढ़कर 3524.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 2937 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एक्सिस बैंक के ग्रॉस एनपीए बिना बदलाव 1.34 फीसदी पर बरकरार है। वहीं तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक के नेट एनपीए बिना बदलाव के 0.44 फीसदी पर बरकरार हैं।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एक्सिस बैंक ने 386.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 725 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 687 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें