वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 18.3 फीसदी बढ़कर 2180 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1842 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 18.3 फीसदी बढ़कर 2180 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1842 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 20 फीसदी बढ़कर 3799 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 3166 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एक्सिस बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.34 फीसदी पर ही बरकरार है। वहीं तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक का नेट एनपीए भी 0.44 फीसदी पर बरकरार है।
रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक का ग्रॉस एनपीए 3902 करोड़ रुपये से बढ़कर 4110 करोड़ रुपये रहा। नेट एनपीए 1251 करोड़ रुपये से बढ़कर 1317 करोड़ रुपये रहा।
साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक की अन्य आय 2213 करोड़ रुपये से बढ़कर 2687 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में एक्सिस बैंक की प्रोविजनिंग 507 करोड़ रुपये से बढ़कर 710 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 505 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।