वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 18.3 फीसदी बढ़कर 1,605 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 1,357 करोड़ रुपये रहा था। 30 सितंबर 2015 तक एचडीएफसी का लोन बुक 2.38 लाख करोड़ रुपये रहा है।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी की कुल आय 12.5 फीसदी बढ़कर 7,466 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी की कुल आय 6,635 करोड़ रुपये रही थी।
एचडीएफसी के बोर्ड ने 10 फीसदी तक के लिए स्पॉन्सर्ड एडीआर प्रोग्राम लॉन्च करने को मंजूरी दी है। साथ ही 75 करोड़ डॉलर के बॉन्ड जारी करने को भी मंजूरी दी है। तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एचडीएफसी की प्रोविजनिंग 50 करोड़ रुपये से बढ़कर 52 करोड़ रुपये रही है।
तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एचडीएफसी का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.8 फीसदी से बढ़कर 3.95 फीसदी रहा है। साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में एचडीएफसी की रिपोर्टेड ब्याज आय 1,954.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,076.2 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर एचडीएफसी की कैल्कुलेटेड ब्याज आय 2,005.5 करोड़ रुपये रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।