एचपीसीएल को 46 करोड़ रु का मुनाफा

अप्रैल-जून तिमाही में एचपीसीएल का औसतन जीआरएम 2.58 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 2.04 डॉलर प्रति बैरल रहा।

अपडेटेड Aug 11, 2014 पर 5:20 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एचपीसीएल को 46 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एचपीसीएल को 1460.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एचपीसीएल की बिक्री 16 फीसदी बढ़कर 59151.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एचपीसीएल की बिक्री 50990.5 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचपीसीएल का औसतन ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 2.58 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 2.04 डॉलर प्रति बैरल रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में एचपीसीएल की अन्य आय 204.1 करोड़ रुपये से घटकर 197.9 करोड़ रुपये रही।

    सालाना आधार पर पहली तिमाही में एचपीसीएल की ब्याज लागत 402 करोड़ रुपये से घटकर 129 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचपीसीएल का केरोसिन और एलपीजी पर सब्सिडी बोझ 150.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 176.95 करोड़ रुपये रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।