एचयूएलः मुनाफा 12.4% बढ़ेगा, आय 11.2% बढ़ेगी

आज दिग्गज एफएमसीजी कंपनी एचयूएल के नतीजे आने वाले हैं।

अपडेटेड Oct 27, 2014 पर 7:53 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज दिग्गज एफएमसीजी कंपनी एचयूएल के नतीजे आने वाले हैं। सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचयूएल के मुनाफे और आय में अच्छी बढ़त देखने को मिलेगी।

    आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 12.4 फीसदी बढ़कर 1027 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 914 करोड़ रुपये रहा था।

    वहीं वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचयूएल की आय 11.2 फीसदी बढ़कर 7664 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एचयूएल की आय 6892.6 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।