एचयूएलः मुनाफा 2.6% बढ़ेगा, आय बढ़ेगी 9.3%!

आज दिग्गज एफएमसीजी कंपनी एचयूएल के वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही के नतीजे आएंगे।

अपडेटेड Jan 19, 2015 पर 8:41 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज दिग्गज एफएमसीजी कंपनी एचयूएल के तीसरी तिमाही के नतीजे आएंगे। आवाज़ अनुमान के मुताबिक एचयूएल के मुनाफे में 2.6 फीसदी और आय में 9.3 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

    सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 2.6 फीसदी बढ़कर 1090 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 1062 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचयूएल की आय 9.3 फीसदी बढ़कर 7895 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एचयूएल की आय 7223.4 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में एचयूएल का एबिटडा 1226.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 1403 करोड़ रुपये रह सकता है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एबिटडा मार्जिन 17.78 फीसदी से घटकर 16.98 फीसदी रह सकता है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।