Get App

एजूकेशन टूर बिजनेस पर फोकस: कॉक्स एंड किंग्स

अनिल खंडेलवाल ने कहा कि कंपनी अपने एजूकेशन बिजनेस के विस्तार पर फोकस कर रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2016 पर 2:58 PM
एजूकेशन टूर बिजनेस पर फोकस: कॉक्स एंड किंग्स

कॉक्स एंड किंग्स का शेयर पिछले 6 महीने में 35 फीसदी उछला है। जून तिमाही में कंपनी आय बढ़ी है लेकिन मुनाफा गिरा है। जून तिमाही में अन्य आय घटने और ब्याज लागत बढ़ने से मुनाफे पर दबाव देखने को मिला है। अन्य खर्च बढ़ने से मार्जिन पर भी दबाव रहा है। कंपनी को जून तिमाही में 40.3 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ है। गौरतलब है कि दुनिया के 22 देशों में कंपनी की मौजूदगी है और देश के 12 जगहों पर कंपनी के दफ्तर हैं।

कॉक्स एंड किंग्स के सीएफओ अनिल खंडेलवाल ने सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बात करते हुए कहा कि जून तिमाही में कंपनी के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। इस तिमाही में कंपनी के सारे सेगमेंट ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है जिसकी वजह से कंपनी के कारोबार में जून तिमाही में 14-15 फीसदी की ग्रोथ हुई है।

अनिल खंडेलवाल ने कहा कि यूरोप में आतंकवादी हमलों और ब्रेक्सिट के वावजूद पहली तिमाही में कंपनी के विदेशी कारोबार में शानदार बढ़त देखने को मिली है। कंपनी अपने एजूकेशन बिजनेस के विस्तार पर फोकस कर रही है। जिसके लिए कंपनी कंपनी ने आस्ट्रेलिया में दो सेंटर खोले हैं। आगे कंपनी यूरोप के बाहर और सेंटर खोलेगी। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें