एडेलवाइस फाइनेंशियल का मुनाफा 1.3 फीसदी बढ़ा

दूसरी तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज का मुनाफा 1.3 फीसदी बढ़कर 79.2 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 17, 2014 पर 1:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज का मुनाफा 1.3 फीसदी बढ़कर 79.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज का मुनाफा 78.2 करोड़ रूपये था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज की कुल आय 12 फीसदी बढ़कर 904.6 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज की कुल आय 807 करोड़ रूपये थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज की ब्याज लागत 386 करोड़ रुपये से बढ़कर 422.3 करोड़ रुपये हो गई है। तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज के ग्रॉस एनपीए 1.2 फीसदी और नेट एनपीए 0.1 फीसदी रहे।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।