एडेलवाइस फाइनेंशियल का मुनाफा 3.3% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल का मुनाफा 3.3 फीसदी बढ़कर 91.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 21, 2015 पर 12:56 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल का मुनाफा 3.3 फीसदी बढ़कर 91.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल का मुनाफा 88.4 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल की आय 4.5 फीसदी घटकर 1154 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल की आय 1209 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल का एबिटडा 736 करोड़ रुपये से बढ़कर 749 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल का ऑपरेटिंग मार्जिन 60.8 फीसदी से बढ़कर 64.9 फीसदी रहा।

    साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल की फंड से होने वाली आय 40 फीसदी बढ़कर 956 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एडेलवाइस फाइनेंशियल की फी और कमीशन से होने वाली आय 54 फीसदी बढ़कर 163 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर पहली तिमाही में बीमा कारोबार से प्रीमियम की आय 44 फीसदी बढ़कर 32 करोड़ रुपये रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।