टाटा पावर के अलावा एनएचपीसी में भी आज खरीदारी हुई। कंपनी ने पश्चिम बंगाल की चौथी यूनिट तीस्ता लो डैम एचई प्रोजेक्ट का ट्रायल सफलतापूर्वक कर लिया है जिसके बाद आज से इस यूनिट को शुरू कर दिया गया है। इस यूनिट की क्षमता 40 मेगावॉट है।

इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में मामूली बढ़त हुई है। बीएसई में एनएचपीसी का शेयर गुरुवार के 27.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 27.50 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 0.10 रुपये या 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 27.40 रुपये पर है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 27.70 रुपये और निचला स्तर 15.55 रुपये रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।