Get App

एनटीपीसीः मुनाफा 19% घटा, आय 7.6% घटी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 19 फीसदी घटकर 2493 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2016 पर 2:29 PM
एनटीपीसीः मुनाफा 19% घटा, आय 7.6% घटी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 19 फीसदी घटकर 2493 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 3074 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी की आय 7.6 फीसदी घटकर 17413 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी की आय 18858 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा मामूली घटकर 4624 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा 4660 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा सालाना आधार पर 24.7 फीसदी से बढ़कर 26.6 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी की अन्य आय 244.7 करोड़ रुपये हो गई है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ये 514 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी का टैक्स राइट बैक 485.3 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में एनटीपीसी का टैक्स राइट बैक 65.7 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें