एनटीपीसी के मुनाफे में 7.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 48.3 फीसदी बढ़कर 3074 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 30, 2015 पर 2:35 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 7.4 फीसदी बढ़कर 3074 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 2861 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी की बिक्री मामूली घटकर 18739 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी की बिक्री 18779 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा 4595 करोड़ रुपये से घटकर 4541 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा मार्जिन 24.5 फीसदी से घटकर 24.23 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।