एफटीआईएल-एनएसईएल विलय में लगेगा समय

कॉरपोरेट मंत्रालय का आरोप है कि एफटीआईएल की वजह से विलय प्रक्रिया पूरी होने में समय लग रहा है।

अपडेटेड Aug 08, 2015 पर 12:53 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय को एफटीआईएल-एनएसईएल विलय के बारे में अंतिम फैसला लेने में 3 महीने का समय और लगा सकता है। मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि एफटीआईएल की वजह से विलय की प्रक्रिया पूरी होने में समय लग रहा है। इस मामले में आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। और 30 अक्टूबर तक इस मामले में अंतिम आदेश आने की उम्मीद है। फिलहाल एफटीआईएल ने केस से जुड़े डॉक्यूमेंट्स मांगे है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने डॉक्यूमेंट्स देखने की आंशिक इजाजत दे दी है। कोर्ट के मुताबिक एफटीआईएल को सभी दस्तावेज देखने का हक नहीं है। कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय 1 हफ्ते में दस्तावेज सौंपेगा। 

    कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का एफटीआईएल पर आरोप हैं कि वो सरकार के काम में देरी करा रही है। एफटीआईएल ने सरकार को 45,000 से ज्यादा रिस्पॉन्स सौंपे हैं लेकिन एमसीए के मुताबिक एफटीआईएल के रिस्पॉन्स बनावटी हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।