Get App

एमआरएफः मुनाफा 45.4% बढ़ा, आय 1% घटी

मौजूदा साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में एमआरएफ का मुनाफा 45.4 फीसदी बढ़कर 461 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 29, 2015 पर 2:01 PM
एमआरएफः मुनाफा 45.4% बढ़ा, आय 1% घटी

मौजूदा साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में एमआरएफ का मुनाफा 45.4 फीसदी बढ़कर 461 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में एमआरएफ का मुनाफा 317 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि मौजूदा साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में एमआरएफ की कुल आय 1 फीसदी घटकर 3,330 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में एमआरएफ की कुल आय 3,361 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में एमआरएफ का एबिटडा 608 करोड़ रुपये से बढ़कर 778 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एमआरएफ का एबिटडा मार्जिन 18.1 फीसदी से बढ़कर 23.4 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें