एलएंडटी फाइनेंस के मुनाफे में 10.2% की बढ़ोतरी

चौथी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का मुनाफा 10.2 फीसदी बढ़कर 205.5 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Apr 23, 2015 पर 1:46 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का मुनाफा 10.2 फीसदी बढ़कर 205.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का मुनाफा 186.5 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स की ब्याज आय 21.3 फीसदी बढ़कर 705.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स की ब्याज आय 581.7 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का ग्रॉस एनपीए 3.01 फीसदी से घटकर 2.25 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का नेट एनपीए 1.98 फीसदी से घटकर 1.26 फीसदी रहा।

    रुपये में एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर ग्रॉस एनपीए 1326.6 करोड़ रुपये से घटकर 1045 करोड़ रुपये रहा। नेट एनपीए 863.3 करोड़ रुपये से घटकर 579.7 करोड़ रुपये रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।