Get App

एशियन पेंट्सः मुनाफा 15% बढ़ा, आय 4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 15 फीसदी बढ़कर 399 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2015 पर 4:08 PM
एशियन पेंट्सः मुनाफा 15% बढ़ा, आय 4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 15 फीसदी बढ़कर 399 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 347 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 4 फीसदी बढ़कर 3,779 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 3633 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा 539 करोड़ रुपये से बढ़कर 620.8 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा मार्जिन 14.8 फीसदी से बढ़कर 16.4 फीसदी हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें