Get App

एशियन पेंट्स के मुनाफे में 18.8% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 18.8 फीसदी बढ़कर 341 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2015 पर 2:55 PM
एशियन पेंट्स के मुनाफे में 18.8% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 18.8 फीसदी बढ़कर 341 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 287 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 6.9 फीसदी बढ़कर 3535 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 3307 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा 485 करोड़ रुपये से बढ़कर 559 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स का ऑपरेटिंग मार्जिन 14.7 फीसदी से बढ़कर 15.8 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एशियन पेंट्स की अन्य आय 31 करोड़ रुपये से बढ़कर 42.4 करोड़ रुपये रही। हालांकि कमजोर मांग के चलते पहली तिमाही में एशियन पेंट्स के डेकोरेटिव कारोबार की वॉल्यूम ग्रोथ 10 फीसदी से कम रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें