वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (एसबीबीजे) का मुनाफा 14.4 फीसदी बढ़कर 214.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एसबीबीजे का मुनाफा 187.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एसबीबीजे की ब्याज आय 13.5 फीसदी बढ़कर 751.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एसबीबीजे की ब्याज आय 662.2 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एसबीबीजे के ग्रॉस एनपीए 4.18 फीसदी से घटकर 3.6 फीसदी रहे। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एसबीबीजे के नेट एनपीए 2.76 फीसदी से घटकर 2.14 फीसदी रहे।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एसबीबीजे ने 242.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 198.6 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 162.2 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एसबीबीजे का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो 11.55 फीसदी से घटकर 11.23 फीसदी रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।