एस्कॉर्ट्स को 7.9 करोड़ रु का घाटा

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एस्कॉर्ट्स का एबिटडा 60 करोड़ रुपये से घटकर 27.5 करोड़ रुपये रहा।

अपडेटेड Nov 05, 2014 पर 4:30 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एस्कॉर्ट्स को 7.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एस्कॉर्ट्स को 43.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एस्कॉर्ट्स की बिक्री 5 फीसदी बढ़कर 986.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एस्कॉर्ट्स की बिक्री 940 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एस्कॉर्ट्स का एबिटडा 60 करोड़ रुपये से घटकर 27.5 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एस्कॉर्ट्स का एबिटडा मार्जिन 6.4 फीसदी से घटकर 2.8 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।