वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में ऑयल इंडिया का मुनाफा 37.3 फीसदी घटकर 566 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में ऑयल इंडिया का मुनाफा 903 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में ऑयल इंडिया का मुनाफा 37.3 फीसदी घटकर 566 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में ऑयल इंडिया का मुनाफा 903 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में ऑयल इंडिया की आय 28.6 फीसदी घटकर 1,948 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में ऑयल इंडिया की आय 2,730.4 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में ऑयल इंडिया की अन्य आय 324 करोड़ रुपये से बढ़कर 601.4 करोड़ रुपये रही।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में ऑयल इंडिया का एबिटडा 1,289 करोड़ रुपये से घटकर 477 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में ऑयल इंडिया का एबिटडा मार्जिन 47.2 फीसदी से घटकर 24.5 फीसदी रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।