ऑयल इंडिया के मुनाफे में 39.9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में ऑयल इंडिया का मुनाफा 39.9 फीसदी बढ़कर 852 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 12, 2014 पर 2:34 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में ऑयल इंडिया का मुनाफा 39.9 फीसदी बढ़कर 852 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में ऑयल इंडिया का मुनाफा 609 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में ऑयल इंडिया की बिक्री 27 फीसदी बढ़कर 2515 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में ऑयल इंडिया की बिक्री 1981 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ऑयल इंडिया का एबिटडा 697 करोड़ रुपये से बढ़कर 1116 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में ऑयल इंडिया का एबिटडा मार्जिन 35 फीसदी से बढ़कर 44 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।