ओएनजीसीः मुनाफा 49.9% घटा, बिक्री 9.8% घटी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 49.9 फीसदी घटकर 3571 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 14, 2015 पर 3:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 49.9 फीसदी घटकर 3571 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 7126 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी की बिक्री 9.8 फीसदी घटकर 18715 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में ओएनजीसी की बिक्री 20745 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा 10400 करोड़ रुपये से घटकर 6920 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा मार्जिन 50.1 फीसदी से घटकर 37 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।