ओएनजीसी, ऑयल इंडिया को बड़ी राहत

सरकार ने दोनों कंपनियों को इस कारोबारी साल में सब्सिडी पेमेंट के बोझ से मुक्त कर दिया है।

अपडेटेड Jan 09, 2015 पर 4:49 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कच्चे तेल की गिरती कीमतों से ओएनजीसी और ऑयल इंडिया को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने दोनों कंपनियों को इस कारोबारी साल में सब्सिडी पेमेंट के बोझ से मुक्त कर दिया है। यानि बचे हुए तीन महीनों के लिए ओएनजीसी और ऑयल इंडिया को सब्सिडी का बोझ नहीं बांटना पड़ेगा।

    फिलहाल ये दोनों अपस्ट्रीम कंपनियां ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को होने वाली अंडर रिकवरी का बोझ सरकार के साथ बांटती हैं। ये कंपनियां ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को जो तेल बेचती हैं उस पर उन्हें डिस्काउंट के जरिए सब्सिडी देनी पड़ती है। लेकिन कच्चे तेल का भाव 50 डॉलर के आसपास पहुंचने की वजह से सरकार ने ओएनजीसी और ऑयल इंडिया को सब्सिडी के बोझ से राहत दे दी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।