ओरिएंट सीमेंट के मुनाफे में 35.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ओरिएंट सीमेंट का मुनाफा 35.7 फीसदी बढ़कर 31.1 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 22, 2015 पर 2:59 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ओरिएंट सीमेंट का मुनाफा 35.7 फीसदी बढ़कर 31.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में ओरिएंट सीमेंट का मुनाफा 23 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ओरिएंट सीमेंट की आय 12.6 फीसदी बढ़कर 384 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में ओरिएंट सीमेंट की आय 341 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ओरिएंट सीमेंट का एबिटडा 50 करोड़ रुपये से बढ़कर 61 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ओरिएंट सीमेंट का ऑपरेटिंग मार्जिन 14.6 फीसदी से बढ़कर 15.9 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।