कमिंस इंडियाः मुनाफा मामूली घटा, आय 25.8% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कमिंस इंडिया का मुनाफा मामूली घटकर 210.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 06, 2015 पर 3:17 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कमिंस इंडिया का मुनाफा मामूली घटकर 210.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कमिंस इंडिया का मुनाफा 212 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कमिंस इंडिया की आय 25.8 फीसदी बढ़कर 1,314.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कमिंस इंडिया की आय 1,045 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कमिंस इंडिया का एबिटडा 180 करोड़ रुपये से बढ़कर 218 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कमिंस इंडिया का एबिटडा मार्जिन 17.2 फीसदी से घटकर 16.6 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।