करुर वैश्य बैंक: मुनाफा घटा, ब्याज आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में करुर वैश्य बैंक का मुनाफा 24.6 फीसदी घटकर 119.6 करोड़ रुपये रहा।

अपडेटेड May 28, 2014 पर 12:45 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में करुर वैश्य बैंक का मुनाफा 24.6 फीसदी घटकर 119.6 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा 158.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में करुर वैश्य बैंक की ब्याज आय 12.2 फीसदी बढ़कर 348.3 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 310.3 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही-दर-तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च में करुर वैश्य बैंक के ग्रॉस एनपीए 1.47 फीसदी से घटकर 0.82 फीसदी रहे। बैंक के नेट एनपीए 0.48 फीसदी से घटकर 0.41 फीसदी रहे।

    तिमाही-दर-तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च में करुर वैश्य बैंक के प्रोविजन 50.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 110 करोड़ रुपये रहे। बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 12.5 फीसदी से बढ़कर 12.6 करोड़ रुपये रहा। 31 मार्च को बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 75.01 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।