कर्नाटक बैंक के मुनाफे में 29% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कर्नाटक बैंक का मुनाफा 29 फीसदी बढ़कर 121.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 30, 2014 पर 6:05 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कर्नाटक बैंक का मुनाफा 29 फीसदी बढ़कर 121.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कर्नाटक बैंक का मुनाफा 94.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कर्नाटक बैंक की ब्याज आय 11.2 फीसदी बढ़कर 278.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कर्नाटक बैंक की ब्याज आय 250.1 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कर्नाटक बैंक के ग्रॉस एनपीए 2.92 फीसदी से बढ़कर 3.43 फीसदी रहे। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कर्नाटक बैंक के नेट एनपीए 1.91 फीसदी से बढ़कर 2.37 फीसदी रहे।

    तिमाही आधार पर पहली तिमाही में कर्नाटक बैंक ने 38.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 56 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 73 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।