काले धन पर सख्ती जारी, नियो कॉर्प की जांच

भारतीय टैक्स अधिकारियों ने स्विट्जरलैंड से इंदौर की नियो कॉर्प के बारे में जानकारी मांगी है।

अपडेटेड Sep 09, 2015 पर 11:47 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    काले धन के मामले में भारतीय टैक्स अथॉरिटी की तरफ से दिखाई जा रही सख्ती का एक और सबूत सामने आया है। स्विट्जरलैंड ने माना है कि भारतीय टैक्स अधिकारियों ने उससे इंदौर की टेक्सटाइल फर्म नियो कॉर्प इंटरनेशनल के बारे में जानकारी मांगी है। नियो कॉर्प पर टैक्स चोरी के मामलों में इसी साल फरवरी में छापे भी मारे गए थे।

    नियो कॉर्प बीएसई में लिस्टेड है लेकिन इसके शेयरों की कीमत पिछले कुछ दिनों से लगातार गिर रही है। नियो कॉर्प स्विस सरकार के ऑफिशियल गजट में आने वाली उन कंपनियों में सबसे नया नाम है, जिनके बारे में भारत की तरफ से जानकारी मांगी गई है। करीब एक दर्जन कंपनियों या व्यक्तियों के बारे में ऐसी जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जुटा रहा है। नियो कॉर्प की मार्केट वैल्यू करीब 134 करोड़ रुपये है और ये 28 देशों में मौजूद होने का दावा करती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।