Get App

केर्न इंडियाः मुनाफा 16.3% घटा, बिक्री 11.2% गिरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 16.3 फीसदी घटकर 2278 करोड़ रुपये रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2014 पर 7:54 AM
केर्न इंडियाः मुनाफा 16.3% घटा, बिक्री 11.2% गिरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 16.3 फीसदी घटकर 2278 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 2720.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में केर्न इंडिया की बिक्री 11.2 फीसदी घटकर 3982 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केर्न इंडिया की बिक्री 4482.9 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में केर्न इंडिया का एबिटडा 3053 करोड़ रुपये से घटकर 2655.6 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में केर्न इंडिया का एबिटडा मार्जिन 68.1 फीसदी से घटकर 66.7 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें